मैं हवाई अड्डे पर कार टैक्सी के लिए लाइन में इंतजार कर रहा था। जब एक कार टैक्सी आई तो मैंने गौर किया कि वह टैक्सी पॉलिश से चमक रही थी। सफेद शर्ट, काली टाई, और प्रेस की हुई काली पैंट पहने कैब ड्राइवर ने फुर्ती से मेरे लिए कार टैक्सी का पीछे का दरवाजा खोलने के लिए कार को लगा दिया।
उसने मुझे एक लैमिनेटेड कार्ड दिया और कहा: 'मैं आपका ड्राइवर, अनिरुद्ध हूं। जब तक मैं आपका सामान , कार में जमा रहा हूं, मैं चाहता हूं कि आप मेरा कार्य प्रतिबद्धता विवरण जरूर पढ़ लें।'
मैंने आश्चर्य के साथ उसे पढ़ा। उसमें लिखा था :
अनिरुद्ध का कार्य प्रतिबद्धता विवरण:
मैत्रीपूर्ण वातावरण में मेरे ग्राहकों को, उनके गंतव्य तक, सबसे कम कीमत में, शीघ्र और सुरक्षित तरीके से पहुँचाना।
इसने मुझे प्रसन्न कर दिया। खासकर जब मैंने देखा कि कार टैक्सी अंदर से भी उतनी ही साफ थी जितनी बाहर से!
कार टैक्सी के पीछे से आते हुए अनिरुद्ध ने पूछा, 'क्या आप कॉफी लेना चाहेंगे? मेरे पास सामान्य और डिकैफ़ कॉफ़ी, दोनो के थर्मस है।'
मैंने मजाक में कहा, 'नहीं, मैं शीतल पेय पसंद करूंगा।'
अनिरुद्ध ने मुस्कुराते हुए कहा, 'कोई बात नहीं। मेरे पास ठंडी, रेगुलर और डाइट कोक, लस्सी, पानी और संतरे का रस है।'
लगभग हकलाते हुए मैंने कहा, 'मैं लस्सी लूंगा।'
मुझे अपना पेय देते हुए, अनिरुद्ध ने कहा, 'अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं, तो मेरे पास आज का, द टाइम्स ऑफ इंडिया, स्टार और इंडियन एक्सप्रेस है।'
जैसे ही हम आगे गए, अनिरुद्ध ने मुझे एक और लैमिनेटेड कार्ड दिया, 'ये वे रेडियो स्टेशन की सूची है जिन पर मैं आपको संगीत सुना सकता हूँ, अगर आप रेडियो सुनना चाहते हैं तो।'
इतना ही पर्याप्त नहीं था, अनिरुद्ध ने मुझे बताया कि उसकी कार टैक्सी एयर कंडीशनिंग है और उसने पूछा कि कितना तापमान मेरे लिए आरामदायक रहेगा?
फिर उसने मुझे दिन के उस समय के लिए मेरे गंतव्य के लिए सबसे अच्छे मार्ग के बारे में जानकारी दी। उसने मुझे यह भी बताया कि उसे मुझे दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने में खुशी होगी यदि मैं पसंद करू नहीं तो वो मुझे परेशान नहीं करेगा।
'तुम मुझे बता सकते हो अनिरुद्ध,' मैं चकित था और उससे पूछा, 'क्या तुम हमेशा इस तरह ग्राहकों की सेवा करते हो?'
अनिरुद्ध सामने लगे कांच में मुझे देख मुस्कुराया और बोला,'नहीं, हमेशा नहीं! वास्तव में,मैं ऐसा केवल पिछले दो वर्षों से कर रहा हु। मैने, ड्राइविंग करने के अपने पहले पांच साल, अधिकांश समय अन्य सभी कार टैक्सी चालकों की तरह शिकायत करने में ही बिताया। फिर मैंने एक दिन चुनने की शक्ति के बारे में सुना। "
चुनने की शक्ति यह है कि आप बत्तख या बाज में से कुछ भी बन सकते हैं।
'यदि आप बुरे दिन की उम्मीद में सुबह उठते हैं, तो आप उस दिन निश्चित ही निराश होंगे। इसलिए अच्छा है शिकायत करना बंद कर दो!'
' बतख मत बनो। बाज बनो। बतख बातूनी होती हैं और शिकायत ही करती रहती हैं। बाज भीड़ के ऊपर उड़ान भरता है।'
'उस वाक्य ने मुझे बुरी तरह झकझोर दिया।' अनिरुद्ध ने कहा।
'यह है मेरे बारे में! मैं हमेशा बातें और शिकायत करता था, इसलिए मैंने अपना रवैया बदलने और एक बाज बनने का फैसला किया। मैंने दूसरी कार टैक्सी और उनके चालकों को देखा। कार टैक्सी गंदी थीं, ड्राइवर रूखे व्यवहार के थे और ग्राहक उनसे नाखुश थे। इसलिए मैंने कुछ बदलाव करने का फैसला किया, धीरे-धीरे ... एक बार में थोड़ा थोड़ा करके। जब मेरे ग्राहकों ने मुझे सराहा तो मैं और अधिक उत्साहित हुआ।'
'मैं मानता हूं कि इसमें आपका खर्चा भी हुआ होगा।,' मैंने कहा।
'सही है,' अनिरुद्ध ने उत्तर दिया। 'एक बाज के रूप में वो मेरा पहला साल ही था जब मैंने उससे पिछले वर्ष की तुलना में अपनी कमाई को दोगुना कर दिया। इस साल मैं शायद इसे चौगुना कर दूंगा। मेरे ग्राहक मुझे फोन पर मुलाकातों के लिए बुलाते हैं या फ़ोन पर एक संदेश ही छोड़ देते हैं।'
अनिरुद्ध ने एक अलग विकल्प बनाया। उसने बत्तख की तरह बातुनीपना बंद करने और बाज की तरह उड़ने का फैसला किया।
" यदि आप पानी में डूबते हैं तो आप नहीं मरते हैं, आप केवल तभी मरते हैं जब आप तैरना नहीं जानते हैं।
अपने आप को और अपनी क्षमताओं को एक अलग तरीक़े से परिवर्तित करें। बाज की तरह बनें और अपनी सोच से ऊंचा उड़े .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें