प्रसिद्ध चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस से एक बार शिष्य ने प्रश्न पूछा। *शासन प्रभावशाली किस प्रकार बनाया जा सकता है* दार्शनिक ने उत्तर दिया *पर्याप्त भोजन, अस्त्र-शस्त्र और जनता का विश्वास प्राप्त करके*। शिष्य ने अगला प्रश्न किया यदि तीनों में से किसी एक का त्याग करना पड़े तो किसे छोड़ें। *अस्त्र-शस्त्र को* दार्शनिक ने कहा और यदि शेष दोनों में से एक का त्याग करना पड़े तब कन्फ्यूशियस गंभीर हो गए। ऐसी स्थिति में *भोजन का त्याग* करें। अनंत काल से मानव मृत्यु का ग्रास बनता आया है भोजन के अभाव में कुछ और लोग मरेंगे। शिष्य ने अगला प्रश्न किया यदि तीनों में से *जन विश्वास का त्याग* करना पड़े तो कन्फ्यूशियस ने तुरंत उत्तर दिया ऐसी स्थिति में *सर्वनाश* हो जाएगा। *कोई भी शासन भोजन और अस्त्र-शस्त्र के अभाव में चल सकता है किंतु जन विश्वास के समाप्त होने पर एक दिन भी नहीं टिक सकता*।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें